इस अभियान के माध्यम से INA Solar लोगों तक यह संदेश पहुंचा रहा है कि आज़ादी केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर परिवार, व्यवसाय और उद्योग के लिए बढ़ते बिजली बिल से राहत पाना भी आर्थिक आज़ादी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। "देश के सोलर के साथ, बिजली बिल होगा कम... बढ़ेगी आपकी इनकम" इसी सोच को साकार करने के लिए कंपनी ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की है।
INA Solar के चेयरमैन श्री मनीष गुप्ता एवं प्रबंध निदेशक श्री विकास जैन ने संयुक्त रूप से कहा, " भारत आज ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता है। 'आज़ादी महोत्सव 2026' के माध्यम से हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों, व्यवसायों और उद्योगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, ताकि वे बिजली खर्च में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। INA Solar वर्तमान में 5.5 गीगावाट वार्षिक सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता के साथ देश के अग्रणी निर्माताओं में शामिल है। वहीं मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में स्थापित की जा रही हमारी नई अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई में 4.5 गीगावाट सोलर सेल निर्माण क्षमता एवं 18,000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष एल्युमिनियम फ्रेम निर्माण क्षमता विकसित की जा रही है। यह विस्तार ' मेक इन इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा तथा भारत को वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"
INA Solar के अत्याधुनिक 500 Wp से 635 Wp तक के TOPCon सोलर मॉड्यूल घरों, व्यवसायों, उद्योगों, सोलर पार्कों एवं सोलर पंप परियोजनाओं के लिए उपयुक्त हैं। उच्च गुणवत्ता, बेहतर प्रदर्शन और दीर्घकालिक विश्वसनीयता के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों को विश्वस्तरीय सोलर समाधान उपलब्ध करा रही है।
कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वतंत्रता माह सौर ऊर्जा अपनाकर न केवल अपने बिजली खर्च को कम करें, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में भी सहभागी बनें। साथ ही उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ उठाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
"आज़ादी महोत्सव 2026" के अंतर्गत INA Solar विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों से अवगत कराएगा और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
