पत्थरों में बसी कहानियां – राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी आज से


जयपुर। नदी के साधारण पत्थरों को बिना काटे-छांटे, सिर्फ कल्पना के रंगों के जादू से जीवंत कला में बदल देने वाले राजस्थान के मशहूर पेबल आर्टिस्ट राजकुमार गुप्ता वर्ल्ड हेरिटेज डे के मौके पर अपनी अनोखी प्रदर्शनी 18 और 19 अप्रैल को जयपुर के प्रसिद्ध हवामहल में लगा रहे हैं।

विधि क्षेत्र से जुड़े राजकुमार गुप्ता ने पेबल आर्ट को अपना मुख्य माध्यम बनाया है। उनका मानना है कि प्रकृति हर पत्थर में एक छुपी हुई कहानी, भावना और रंग समेटे रखती है। इन्हीं प्राकृतिक पत्थरों पर उन्होंने राजस्थान की लोक संस्कृति, ऊंटों का कारवां, घुंघरू बजाती नृत्यांगनाएं प्रकृति की मनमोहक झलकियां बड़ी खूबसूरती से उकेरी हैं। हाल ही में नोएडा की अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उनकी रचनाओं ने विदेशी कलाकारों सहित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 

अब जयपुर के हवामहल जैसे ऐतिहासिक और रोमांचक वेन्यू पर यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा है। प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा आकर्षक पेबल आर्ट वर्क्स रखे जाएंगे, जो देखने वालों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। प्रदर्शनी में कलाकार स्वयं मौजूद रहेंगे और अपनी प्रत्येक कलाकृति के पीछे की कहानी बताएंगे।  प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Previous Post Next Post